ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Bhumi: जमीन खरीदने से पहले सरकार ने किया सावधान, इस तरह की भूमि क्रय करने से बचें; वरना...

Bihar Bhumi: बिहार में भूमि समस्या को कम करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग लोगों को जागरुक कर रहा है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Bhumi: बिहार में भूमि समस्या को कम करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग लोगों को जागरुक कर रहा है। किस तरह की भूमि खरीदें, किस तरह की भूमि नहीं खरीदे, इस बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि बिना बंटवारे की जमीन को नहीं खरीदें, बंटवारा के बाद नए जमाबंदीदार से ही जमीन खरीदना बेहतर होगा।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि वैसे लोगों से जमीन खरीदे, जिनके नाम से जमाबंदी कायम हो । जमाबंदी का विवरण, नक्शा, विक्रेता का नाम, पता का मिलान एवं सत्यता की पुष्टि कर लें। निबंधन दस्तावेजों की जांच निबंधन कार्यालय के वेबसाइट पर  कर सकते हैं । साथ ही गैरमजरूआ आम और खास, कैंसरे हिंद, भूदान, बंदोबस्ती, सैराट,बाजार, हा, नदी,पइन, श्मशान, कब्रिस्तान, मठ मंदिर की भूमि का क्रय निषेध है। इसे न तो खरीदा जा सकता है ना ही बेचा जा सकता है।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह भी बताया है की खाता खेसरा,रकबा के अलावा चौहद्दी का भी स्पष्ट मिलान कर लें। जमीन का निबंधन और लेनदेन से पहले यथासंभव चारदीवारी निर्माण अथवा सीमाओं की अस्थाई पहचान करवा लें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें