ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार : भोज खाकर लौट रहे थे दो लोग, सड़क हादसे में दोनों की मौत

MADHUBANI: रविवार का दिन हादसों से भरा रहा। इसी बीच एक और खबर मधुबनी से सामने आई है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से

बिहार : भोज खाकर लौट रहे थे दो लोग, सड़क हादसे में दोनों की मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHUBANI: रविवार का दिन हादसों से भरा रहा। इसी बीच एक और खबर मधुबनी से सामने आई है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात अनियंत्रित गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। 



घटना एनएच-57 पर मोहना चौक के पास की है। हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ रविवार की रात लगभग बारह बजे ये घटना घटी है। मृतकों की पहचान झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के रहने वाले राम प्रवेश चौधरी और धर्मा चौधरी के रूप में की गई है। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया, जहां दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया गया। 



आपको बता दें, मृतक के पास से आधार कार्ड भी मिला है, जिसके आधार पर दोनों की पहचान की गई। मृतकों को घटना की सूचना दे दी गई। दोनों युवक भोज खाकर अपने घर वापस लौट रहे थे। घटना के वक्त दोनों बाइक पर सवार थे। फिलहाल पुलिस ड्राइवर की खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं, एक साथ दो लोगों की मौत के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें