ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: 5 बच्चों के पिता मोती का 'मुस्की' पर आया दिल..तो रचा ली तीसरी शादी..दूसरी पत्नी पहुंच गई थाने

Bihar News: बांका में 5 बच्चों के एक पिता ने तीसरी बाद शादी कर ली है। जिसके बाद उसकी दूसरी पत्नी थाने पहुंच गई। जानिये पूरा मामला

Bihar News
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Banka News: एक कहावत है कि प्यार अंधा होता है...जिसे चरितार्थ किया है बिहार के बांका में रहने वाले एक व्यक्ति ने। बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में  पांच बच्चों के पिता का मुस्की नाम की महिला पर दिल आ गया तो उसने उसने शादी कर ली। हैरानी की बात ये है कि शख्स ने पहले भी दो शादी की है। अब उसने मुस्की नाम की महिला से तीसरी शादी कर ली है।


पांच बच्चों के पिता की तीसरी शादी की यह पूरी कहानी शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलारी ग्राम निवासी मोती ठाकुर की है। मोती ठाकुर की पहली शादी चुटिया गांव की रहने वाली सरिता देवी से हुई थी। इस शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ था। इसके बाद मोती ठाकुर ने मैनमा लवटोलिया ग्राम निवासी गनौरी ठाकुर की पुत्री पुतुल देवी से दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद दूसरी पत्नी से दो बेटा और दो बेटियां हुईं। 


दूसरी शादी कर लेने के बाद पहली पत्नी मोती ठाकुर को छोड़कर कहीं चली गई। इसी बीच मोती ठाकुर को प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि पांच बच्चों के रहते उसा दिल मोढ़िया गांव की मुस्की देवी पर आ गया। हद तो देखिए मोती ने उससे तीसरी शादी कर ली और उसे घर भी ले आया। जिसके बाद बवाल मच गया। दूसरी पत्नी पुतुल देवी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद दूसरी पत्नी शंभूगंज थाना पहुंच गई। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पति पर कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें