ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Bihar News : गैंडे ने बनाया ग्रामीणों को शिकार, ट्रैकिंग में जुटीं वन विभाग की टीमें

Bihar News : गैंडे के इस आतंक में गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया है. हालाँकि उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही.

Bihar News
गैंडे का आतंक, ग्रामीण घायल
© रिपोर्टर
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के जंगल से भटककर एक गैंडा बगहा के मदनपुर रेंज के रामपुर गांव में घुस आया और खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना ने गांव में दहशत फैला दी है। गैंडे ने पहले 60 साल के उमाकांत चौधरी को निशाना बनाया और उन पर जोरदार हमला किया। इसके बाद 35 साल की बरफी देवी भी इसके चपेट में आ गईं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक, गैंडा अचानक खेत में घुसा और उमाकांत पर टूट पड़ा। वह जमीन पर गिर गए, तभी पास में काम कर रही बरफी देवी पर भी उसने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने चीख-पुकार और शोर मचाकर गैंडे को भगाने की कोशिश की, जिसके बाद वह जंगल की ओर भागा। घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत अब स्थिर है, लेकिन खतरा टला नहीं है।


हमले के बाद रामपुर गांव में डर का माहौल है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं, क्योंकि फसल के साथ-साथ उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। वनरक्षक राकेश कुमार ने बताया, "गैंडे को ट्रैक करने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। हम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।" विभाग का लक्ष्य गैंडे को जंगल में वापस भेजना है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें