ब्रेकिंग
मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर दारोगा, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धरायामैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर दारोगा, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धरायामैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल

बिहार : अमीन और कानूनगो की बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा, जाली सर्टिफिकेट पर सैकड़ों ने ले ली नौकरी

PATNA : बिहार में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाने का एक और नया मामला सामने आया है। मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ा हुआ है। विभाग ने डिजिटल सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए लगभग 2 सा

बिहार : अमीन और कानूनगो की बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा, जाली सर्टिफिकेट पर सैकड़ों ने ले ली नौकरी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाने का एक और नया मामला सामने आया है। मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ा हुआ है। विभाग ने डिजिटल सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए लगभग 2 साल पहले 6000 पदों पर अमीन और कानूनगो की बहाली की थी लेकिन अब इस बहाली में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की बात सामने आ रही है। विभाग की तरफ से अमीन और कानूनगो के पद पर बहाल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू कराई गई तो गड़बड़ी सामने आ गई। अमीन बहाली में कई अभ्यर्थियों ने ऐसे संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट दिया है जहां इस कोर्स की पढ़ाई तक नहीं होती।


विभागीय सूत्रों के मुताबिक अमीन की बहाली में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा देखने को मिला है। सबसे अधिक जाली सर्टिफिकेट के मामले बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी और मेघालय यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं। इन दोनों विश्वविद्यालयों से फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर अमीन और कानूनगो के पद पर लगभग 200 लोग बाहर हो गए। विभाग के सामने अब तक के सवा दो सौ मामले सामने आ चुके हैं। ज्यादातर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सर्वे निदेशालय ने एफआईआर दर्ज कराई है। इतना ही नहीं 10 कानूनगो भी फर्जी डिग्री के आधार पर योगदान करते पाए गए हैं। विभाग अब इन लोगों से वेतन वसूलने की तैयारी में है।


हैरत की बात यह भी है कि जब अमीन और कानूनगो की बहाली में फर्जी सर्टिफिकेट से जुड़े मामले सामने आने लगे तो तकरीबन साढे तीन सौ अमीन और कानूनगो ने इस्तीफा दे दिया लेकिन इन लोगों से विभाग ने इस शर्त के साथ इस्तीफा लिया कि पूरे कार्यकाल का वेतन वसूला जाएगा। इस्तीफा देने वाले लोगों का प्रमाण पत्र फर्जी पाए गया उनपर एफआईआर दर्ज की गई है। लगभग ढाई सौ से ज्यादा अमीन ऐसे हैं जो बीच में ही नौकरी छोड़ कर फरार हो गए। इनके बारे में अलग से जांच कराई जा रही है। फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा मामला नालंदा से सामने आया है, नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है और यहां 35 फर्जी मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद बेतिया में 23 और किशनगंज में 19 बेगूसराय में 17 और अरवल जिले में 17 मामले फर्जीवाड़े के पाए गए हैं।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें