ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

राजा की शादी में पवन सिंह के नहीं आने पर लोग अंकुश से करने लगे सवाल, गुंजन सिंह ने दिया जवाब, कहा..अब 51 गरीब बेटियों की शादी करवाएंगे पावर स्टार

10 फरवरी को अंकुश के भाई राजा की शादी कैमूर में धूमधाम और भव्य तरीके से संपन्न हो गयी। इस शादी में भोजपुरी के कई कलाकार और सिंगर पहुंचे थे लेकिन पावर स्टार पवन सिंह के नहीं आने पर लोग सवाल करने लगे तब जवाब देने के लिए गुंजन सिंह सामने आए।

बिहार न्यूज
पवन सिंह निभाएंगे अपना वादा?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR: भोजपुरी के फेमस सिंगर अंकुश-राजा ने कुछ दिन पहले अपने तिलक समारोह के मौके पर नये आवास पर 11 गरीब बेटियों की शादी धूमधाम के साथ करवाई थी। इस दौरान खेसारी लाल यादव ने भी अपनी तरफ से नवविवाहित प्रत्येक जोड़े को एक-एक बाइक गिफ्ट किया था। भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह ने इस अनोखी शादी में नहीं पहुंचे थे। जबकि वो चुनाव के वक्त बोले थे कि इसी दिन वो 10 और गरीब बहन की शादी करवाएंगे लेकिन वो अपने वादे से मुकर गये। पवन सिंह ना तो राजा के तिलक समारोह में आयोजित गरीब बहनों की शादी में आए और ना ही राजा की शादी में ही पहुंचे। जबकि राजा की शादी में शामिल बाराती और शराती सभी पवन सिंह का इंतजार कर रहे थे। 


लोग अंकुश राजा से पूछ रहे थे कि पवन भईया आएंगे कि नहीं? पवन सिंह के शादी में नहीं आने पर लोग सवाल करने लगे तब अंकुश ने भरे मंच से कहा कि इसमें मेरी क्या गलती है मैंने तो उन्हें निमंत्रण भेजा था। अब वो नहीं आए तो इसमें हम क्या कर सकते हैं? भोजपुरी सिंगर राजा की शादी में भोजपुरी के कई गायक और गायिका ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह, अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, निशा उपाध्याय, काजल राघवानी, शिल्पी राज, सोना पांडेय, विजय चौहान, शिल्पी राघवानी सहित भोजपुरी सिनेमा जगत के कई कलाकार मौजूद थे। पवन सिंह के पुराने सहयोगी दीपक सिंह और अमित सिंह भी शादी में शामिल हुए।


सासाराम से बारात कैमूर पहुंची थी, जहां बड़े ही धूमधाम के साथ राजा की पूजा के साथ शादी हुई। राजा की शादी में शामिल लोग पवन सिंह का इंतजार कर रहे थे लेकिन वो नहीं आए। जबकि अंकुश राजा ने पवन सिंह को शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी भेजा था। दोनों भाईयों को विश्वास था कि पवन भईया जरूर आएंगे लेकिन वो नहीं आए।पवन सिंह के शादी में नहीं आने पर मंच से भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने कहा कि पवन सिंह जब कह दिये की शादी होगा तो होगा। अब 51 गरीब बेटियों का शादी होगी। गुंजन सिंह ने मंच से कहा कि पवन सिंह जैसा कोई दूसरा पैदा नहीं ले सकता है। यदि पवन सिंह ने वादा किया है तो वो जरूर निभाएंगे। हालांकि इस शादी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। भव्य तरीके से इस शादी का आयोजन हुआ। वहां मौजूद लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होता रहा। भोजपुरी के कई गायकों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। 


गौरतलब है कि भोजपुरी सिंगर अंकुश ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मंच से इस बात का ऐलान किया था कि राजा भईया की शादी होगी तब हम अपनी तरफ से 11 गरीब बेटियों की शादी कराएंगे और पवन भईया सभी को  आशीर्वाद देने शादी समारोह में आएंगे। तभी पवन सिंह ने भी मंच से यह कहा था कि हमनी के यहां 11 शुभ होता है और 21 शुभ होता है। राजा की शादी जब होगा तो मेरा भाई अंकुश 11 गरीब बेटियों की शादी कराएंगे। पवन सिंह ने अंकुश से कहा कि मेरे तरफ से 10 और  जोड़ देंगे। कुल 21 बेटियों की हमलोग शादी करवाएंगे। 


भोजपुरी गायक पवन सिंह ने अपने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अंकुश राजा से वादा किया था कि वो उनके शादी में 11 नहीं 21 लड़कियों की शादी मुफ़्त में करवाएंगे। लेकिन पवन सिंह अपने इस वादा को भूल गए। अंकुश ने अपने भाई राजा के तिलक समारोह और गृह प्रवेश के मौके पर 11 गरीब बेटियों की शादी करवाई लेकिन पवन सिंह उस शादी में नहीं पहुंचे और ना ही पवन सिंह ने अपने वादे के तहत 21 गरीब बेटियों की शादी करवाई। अंकुश राजा से पवन सिंह ने जो वादा चुनावी मंच पर किया था, वह पुराना वीडियो अब अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


तब लोग सवाल करने लगे कि पवन सिंह आखिर गरीब बेटियों की शादी में क्यों नहीं गये? उन्होंने वादा किया था कि 11 नहीं 21 गरीब बेटियों की शादी हम लोग मिलकर कराएंगे उस वादे पर पवन सिंह खड़ा क्यों नहीं उतरे? हालांकि इस शादी में भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और फेमस सिंगर खेसारी लाल अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं और अपनी तरफ से 11 गरीब बहनों को आशीर्वाद देते है और 11 दूल्हे को उपहार स्वरुप 11 मोटरसाईकिल भेंट करते हैं। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 


बता दें कि अंकुश राजा ने कुछ दिन पहले अपने पैतृक गांव सासाराम स्थित नये घर में कुल 11 बहनों की शादी धूमधाम के साथ करवाई थी। राजा के तिलक के मौके पर यह भव्य आयोजन किया गया था। शादी के बाद सभी 11 बहनों को पलंग, सोफा, फर्नीचर सहित कई घरेलू सामान गिफ्ट देकर खुशी-खुशी विदा किया। इस अनोखे शादी में भोजपुरी के सुपर स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव शामिल हुए। खेसारी लाल यादव ने अपने तरफ से 11 जोड़ों को 11 बाइक गिफ्ट के तौर पर दिया था। जिसे पाकर सभी 11 दूल्हे राजा खुशी से झूम उठे थे। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उनकी शादी में खेसारी लाल शामिल होने पहुंचे थे। खेसारी लाल ने सभी बहनों के पति को ऐसा गिफ्ट दिया कि उसकी चर्चा पूरे इलाके में होने लगी। सभी को लाल रंग की बाईक खेसारी ने गिफ्ट में दिया। इस दौरान अंकुश-राजा ने बहनों के लिए गीत भी गाये वही खेसारी लाल यादव ने भी अपने स्वर दिये और अंकुश राजा की तारीफ करते वो थके नहीं। 


उन्होंने कहा कि ऐसा भाई हर घर होना चाहिए। खेसारी लाल ने यह भी कहा कि जब उनका घर छपरा में बनकर तैयार हो जाएगा और जब वो गृह प्रवेश करेंगे तब वो भी इसी तरह बहनों की शादी धूमधाम के साथ अपने खर्चे से करवायेंगे। वही अंकुश राजा ने खेसारी लाल की भी जमकर तारीफ की । दोनों भाई ने कहा कि खेसारी भईया ने यहां आकर चार चांद लगा दिया है। उन्होंने अपनी तरफ से नवविवाहित 11 जोड़े को गिफ्ट के तौर पर बाइक दिया। जिसे पाकर दूल्हे राजा काफी खूश हो गये। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में होने लगी और सोशल मीडिया पर भी यह वायरल हो गया। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें