ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार: दुल्हन की विदाई को लेकर जमकर मारपीट और चाकूबाजी, शादी के 2 दिन बाद ससुराल वाले करवाने लगे थे काम

ARRHA: बिहार के आरा में दुल्हन की विदाई को लरक जमकर चाकूबाजी हुई. जिसमें दूल्हा दुल्हन दोनों गंभीर रूप से घयल हो गए. दोनों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. यह मामला जिले के नवादा थाना क्ष

बिहार: दुल्हन की विदाई को लेकर जमकर मारपीट और चाकूबाजी, शादी के 2 दिन बाद ससुराल वाले करवाने लगे थे काम
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARRHA: बिहार के आरा में दुल्हन की विदाई को लरक जमकर चाकूबाजी हुई. जिसमें दूल्हा दुल्हन दोनों गंभीर रूप से घयल हो गए. दोनों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. यह मामला जिले के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मोहल्ला का है. जहां दुल्हन की मां उसकी विदाई कराने ससुराल आई तो दुल्हे ने विदाई करने से मना कर दिया. जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई. जिसके बाद जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई.


वही घयल दुल्हन रेशमा ने बताया कि 2 मई को बड़े ही धूमधाम से उसकी शादी हुई थी. वह 3 तारीख को अपने ससुराल आई थी. वहीं 4 तारीख से ही उसके ससुराल वाले घर का सारा काम उससे करवाने लगे. उसने बताया कि मेरे ससुराल आने के दो दिन बाद से ही उसके पति द्वारा उसे मारा जाता था. जिसके बाद रेशमा ने अपनी आप बीती परिवार वालों को बताई.


घटना के बारे में जानकर शुक्रवार को जब रेशमा की मां उसकी विदाई कराने ससुराल आई. तभी उसके पति और परिवार वालों ने विदाई करने से इंकार कर दिया. इसी बात को लेकर उनके बीच तू-तू मैं-मैं हुई. जिसके बाद उसके पति ने खुद से अपना गला काट लिया. साथ ही उसे भी हाथ काटने के लिए मजबूर कर दिया.


वही घायल दुल्हे संतोष कुमार की मां ने बताया कि 2 मई को रेशमी कुमारी से उनके बेटे की शादी हुई थी. आज उसकी सास और भाई विदाई कराने के लिए उनके घर आए थे.लेकिन उनके बेटे ने विदाई करने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई. जिसके बाद रेशमी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए आरा हॉस्पिटल लाया गया.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें