ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

KAIMUR CRIME: जंग बहादुर पासवान हत्याकांड का खुलासा, चार साल बाद फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार

भभुआ के अधौरा थाना क्षेत्र के तेलहाड़ कुंड में हुए जंग बहादुर पासवान हत्याकांड में चार साल बाद पुलिस ने फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KAIMUR: चार साल पुराने हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। अधौरा थाना क्षेत्र के तेलहाड़ कुंड में हुए जंग बहादुर पासवान हत्याकांड में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में भभुआ के डीएसपी मनोरंजन भारती ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।


डीएसपी ने बताया कि 16 दिसंबर 2021 की रात अधौरा थाना क्षेत्र स्थित तेलहाड़ कुंड में जंग बहादुर पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता के आवेदन पर अधौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के क्रम में इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी मुरारी सिंह, निवासी ग्राम राधा खाड़, को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।


आगे की जांच में दूसरे आरोपी शहनाज अंसारी, पिता इस्लाम अंसारी, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना भगवानपुर का नाम सामने आया। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को थाना लाए जाने के दौरान वह वाहन से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन अधौरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और प्रोबेशनल पदाधिकारी वर्षा सिंह ने साहस दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।


पुलिस के अनुसार शहनाज अंसारी एक शातिर अपराधी है और उत्तर प्रदेश के चंदौली, रॉबर्ट्सगंज सहित भभुआ क्षेत्र में कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि जंग बहादुर पासवान की हत्या आपसी लेन-देन के विवाद में की गई थी और इस कांड में कुल दो आरोपी शामिल थे। डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि प्रोबेशनल पदाधिकारी वर्षा सिंह की बहादुरी और तत्परता को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत करने के लिए वरीय अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें