ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार: टीचर ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, छात्राओं ने बताया- मौका लगते ही यहां-वहां छूता है; मोबाइल बजा नचाता भी है

BHAGALPUR: एक शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता बहुत ही पाक माना जाता है. जब भी कोई छात्र परेशानी में होता है तो एक शिक्षक ही उसे सही मार्ग दिखाता है. लेकिन दोनो में से कोई भी इस

बिहार: टीचर ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, छात्राओं ने बताया- मौका लगते ही यहां-वहां छूता है; मोबाइल बजा नचाता भी है
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: एक शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता बहुत ही पाक माना जाता है. जब भी कोई छात्र परेशानी में होता है तो एक शिक्षक ही उसे सही मार्ग दिखाता है. लेकिन दोनो में से कोई भी इस मर्यादा की सीमा को लांघ दे, तो वह रिश्ता अपमानित हो जाता है. हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है, जहां बिहार के एक विद्यालय में टीचर ने गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध को अपनी घिनौनी हरकत से शर्मसार कर दिया है. स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह शिक्षक नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता है और गंदी काम करने की कोशिश करता है.


यह मामला भागलपुर के नवगछिया के बिहपुर थाना अंतर्गत भ्रमरपुर गांव के अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय भ्रमरपुर का है जहां छात्राओं ने शिक्षक पर गन्दा आरोप लगाया है. बच्चियों का आरोप है कि शिक्षक उन बच्चियों को जहां तहां छूता है. टीचर तरुण कुमार पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है. बच्चियों ने शिकायत करते हुए कहा है कि वह अकसर ऐसी हरकत करता है.


अपने आदत के मुताबिक बुधवार को तरुण कुमार ने फिर एक छात्रा के साथ छेड़खानी किया. इस बात की शिकायत छात्रा ने स्कूल के प्रिसिपल को दी. विद्यालय के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और आरोपी शिक्षक को थाना ले गयी. फिलहाल पुलिस  आरोपी टीचर से पूछताछ कर रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें