ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

होली के दिन पिता से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बेटे ने खुद को मार ली गोली

BHAGALPUR : होली के मौके पर एक बेटे ने अपने पिता से पैसे नहीं मिलने पर खुद को गोली मार ली है। घटना भागलपुर जिले के सबौर थाना इलाके की है। यहां इंग्लिश गांव के पास रहने वाले एक

होली के दिन पिता से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बेटे ने खुद को मार ली गोली
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR : होली के मौके पर एक बेटे ने अपने पिता से पैसे नहीं मिलने पर खुद को गोली मार ली है। घटना भागलपुर जिले के सबौर थाना इलाके की है। यहां इंग्लिश गांव के पास रहने वाले एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक का नाम गोलू यादव बताया जा रहा है उसके पिता कृषि विभाग में गार्ड का काम करते हैं और घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक होली के दिन में अपने पिता से गोलू ने पैसे मांगे थे, पैसे नहीं मिले तो नाराज गोलू ने खुद को गोली मार ली। 


गोलू का अपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह एक साल तक के जेल में रहने के बाद बाहर निकला था। उसने देशी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सबौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और उसने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गोलू के पिता गणेश यादव लखीसराय में कृषि विभाग के अंदर गार्ड के तौर पर तैनात हैं। गोलू फिलहाल सबौर इंग्लिश में अपने ननिहाल में रह रहा था। होली के दिन उसने अपने पिता को फोन कर पैसे मांगे थे लेकिन उन्होंने बैंक बंद होने का हवाला देते हुए एक-दो दिन में पैसे देने की बात कही। इसके बाद गोलू नाराज हो गया और उसने आत्महत्या कर ली।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें