ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानबिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Bihar News: बिहार के इस जिले में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध, दिशा-निर्देश जारी..

Bihar News: बिहार के इस जिले में दीपावली पर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध, गृह विभाग के आदेश पर बढ़ी सख्ती। लड़ी वाले पटाखे बैन, सिर्फ हरित पटाखों की अनुमति। अवैध बिक्री पर कार्रवाई..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच दीपावली की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं, इस बीच भागलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पटाखों की बिक्री और उपयोग पर नई पाबंदियां लगा दी हैं। गृह विभाग के दिशा-निर्देशों के आधार पर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एसडीओ और एसडीपीओ को सख्ती से अमल करने का आदेश दिया है।


इसका मकसद भीड़भाड़ वाले इलाकों में दुर्घटनाओं को रोकना है, क्योंकि संकरी गलियों और बाजारों में पटाखों की दुकानें लगने से आगजनी या विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन का कहना है कि चुनावी माहौल में शांति बनाए रखने के लिए ये कदम जरूरी हैं ताकि त्योहार खुशी से मनाया जा सके।


इस ऑर्डर के तहत लड़ी या सीरीज वाले पटाखों जो ज्यादा शोर मचाते हैं और वायु प्रदूषण फैलाते हैं उनके निर्माण, बिक्री और उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के फैसले के मुताबिक, सिर्फ 125 डेसिबल से कम ध्वनि वाले 'हरित पटाखे' ही बेचे और फोड़े जा सकेंगे वो भी लाइसेंसधारी दुकानदारों द्वारा। छोटी गलियों, बाजारों या सार्वजनिक जगहों पर पटाखों की अस्थायी दुकानें लगाना मना है और घरों में भंडारण पर भी रोक लगाई गई है।


इसके अलावा अवैध बिक्री पर कार्रवाई भी तय है। जो भी बिना लाइसेंस के पटाखे बेचेगा या नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ कानूनी धारा के तहत एक्शन लिया जाएगा और जुर्माना से लेकर जेल तक भुगतना पड़ सकता है। जीएसटी विभाग ने भी दीपावली से पहले कई दुकानों पर छापे मारे हैं और जब्त माल का मूल्यांकन चल रहा है। 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें