ब्रेकिंग
चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम

भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दंपति पुरनी देवी और सुनील दास की मौत से गांव में मातम छा गया। दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और चार बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया।

बिहार न्यूज
पति-पत्नी की एक साथ मौत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: भीषण सड़क हादसे में भागलपुर के नवगछिया के रहने वाले दंपति सुनील दास और पुरन देवी की मौत हो गयी. इस घटना से  इस्माइलपुर पूर्वी भिट्ठा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। दोनों पति-पत्नी का शव जब गांव पहुंचा तब माहौल गमगीन हो गया। घर में चीक पुकार मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। गमगीन माहौल में एक साथ दोनों की अर्थी उठी। लोगों ने नम आंखों से दोनों को विदा किया। 


बताया जाता है कि 24 फरवरी को बिहपुर के दयालपुर में भीषण सड़क हादसे में दोनों पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी थी। बुधवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुबह होते ही मृतक के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई शोक में डूबे परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचा था। बच्चों को रोता देख अनवरत वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी। 


मृतक दंपति के चार पुत्र हैं..ब्रजेश, छगुरी, रोहित और छोटू। इनमें रोहित और छोटू नाबालिग हैं। छोटू, जो सातवीं कक्षा में पढ़ता है, अपनी मां के शव को झकझोरते हुए बार-बार उठने के लिए कह रहा था। वह बिलखते हुए पूछ रहा था कि अब उसे खाना कौन खिलाएगा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। 


दंपति की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला। ग्रामीणों का कहना था कि सुनील दास मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे। दंपति सभी के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे।मृतक दंपति का तीसरा बेटा रोहित बंगलौर में मजदूरी करता है। माता-पिता की मौत की खबर मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। परिजनों ने उसके आने का इंतजार किया, लेकिन देर होने की आशंका के चलते अंतिम संस्कार कर दिया गया।


इस दर्दनाक हादसे ने चारों बच्चों को अनाथ कर दिया। बड़े बेटे ब्रजेश की शादी हो चुकी है और अब तीनों छोटे भाइयों की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़े बेटे ब्रजेश ने पिता को और छोटे बेटे छोटू ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। अर्थी उठते ही गांव का हर व्यक्ति भावुक हो उठा। महिलाएं रो-रोकर कह रही थीं कि बच्चे अब अनाथ हो गए। गांव के लोगों ने परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और अंतिम संस्कार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें