ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Gopal Mandal :घायल सांसद अजय मंडल से मिलने पहुंचे गोपाल मंडल, बोले- “सच में पैर टूट गया या सम्मेलन कर रहे हैं ?”

Gopal Mandal :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में गिरकर घायल हुए सांसद अजय मंडल से मिलने पहुंचे विधायक गोपाल मंडल ने अंगिका भाषा में मजेदार सवाल पूछकर सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने कहा—"सहिये में गोर टूटलो छै कि सम्मेलन करी रहलौ छौ?"

जय मंडल, गोपाल मंडल, भागलपुर सांसद, नीतीश कुमार कार्यक्रम, बिहार राजनीति, अंगिका बयान, गोपाल मंडल लस्सी, अजय मंडल घायल, बिहार अस्पताल, भागलपुर MLA Gopal Mandal visits injured MP Ajay Mandal at ICU, cr
MLA Gopal Mandal visits injured MP Ajay Mandal at ICU
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Gopal Mandal :हाल ही में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान घायल हुए भागलपुर सांसद अजय मंडल का हालचाल लेने पहुंचे गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपने चुटीले अंदाज से सबको चौंका दिया। मंगलवार रात जब वे अस्पताल के आईसीयू पहुंचे, तो उन्होंने अंगिका भाषा में पूछा—“सहिये में गोर टूटलो छै कि सम्मेलन करी रहलौ छौ?” यानी “सच में पैर टूट गया है या कोई सम्मेलन कर रहे हो?”


घटना के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में धक्का-मुक्की के दौरान सांसद अजय मंडल गिर पड़े, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उन्हें दोपहर में डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन वे देर रात तक आईसीयू में ही रहे।


बता दे कि गोपाल मंडल जब आईसीयू पहुंचे तो उन्होंने सांसद से अंगिका भाषा में जिस तरीके से हाल चाल पूछा वह चर्चा का विषय बन गया है। विधायक  मंडल ने पूछा कि- सहिये में गोर टूटलो छै कि यहां सम्मेलन करी रहलौ छौ...। विधायक की बात सुन सांसद ने हंसते हुए  लस्सी पिलाने को कहा ।साथ में  मौजूद पूर्व विधायक और आरजेडी नेत्री बीमा भारती भी अजय मंडल का हालचाल लेने पहुंची थीं।


डॉक्टरों के अनुसार, सांसद के पैर में फ्रैक्चर है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। हड्डी रोग विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि डॉक्टर उदय शंकर भगत और डॉ. कन्हैया लाल ने उनका चेकअप किया है।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें