ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल

Bihar Road Accident: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटनाएं हुईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Accident: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही रात में हुई इन घटनाओं ने होली के जश्न को मातम में बदल दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बेतिया भेज दिए। हादसों में शामिल वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।


पहली घटना बखरिया मुशहरी टोला वार्ड में हुई। तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से चइत मांझी के 28 वर्षीय पुत्र कुंदन मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में सुनील मांझी, छठू कुमार और सिपाही कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया।


दूसरी घटना थरेसरी चौक के पास हुई। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीपुर गांव, वार्ड संख्या 04 निवासी हीरा मांझी के 23 वर्षीय पुत्र अखिलेश मांझी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार हादसे की सूचना पुलिस ने दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। होली से पहले दोनों युवकों की मौत से परिवार और इलाके में मातम छा गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें