ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

सील अस्पताल फिर खुला, आधी रात की रेड में स्वास्थ्य विभाग भी रह गया हैरान

बेतिया के नरकटियागंज में सील किया गया बीनू सर्जिकेयर अस्पताल दोबारा संचालित मिला। आधी रात की रेड में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई।

bihar
बीनू सर्जिकेयर अस्पताल का मामला
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आधी रात की गई छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि जिस निजी अस्पताल को पहले ही सील किया जा चुका था, वह दोबारा संचालित हो रहा था। इस घटना ने विभागीय अधिकारियों को भी चौंका दिया है।


मामला नरकटियागंज स्थित बीनू सर्जिकेयर अस्पताल का है। 19 अक्टूबर को यहां एक प्रसूता की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे। इसी दौरान दो यूट्यूबर्स के अपहरण की घटना सामने आई थी, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। इन घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की थी।


इसके बावजूद हाल के दिनों में विभाग को गुप्त सूचना मिली कि सील किया गया अस्पताल फिर से संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. संजीव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर रात अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान पाया गया कि अस्पताल की सील तोड़ दी गई थी और अंदर एक चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहा था। नियमों के खुले उल्लंघन पर प्रभारी उपाधीक्षक ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद चिकित्सक को फटकार लगाई। इसके बाद बीनू सर्जिकेयर को दोबारा सील कर दिया गया।


इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह सवाल उठ रहा है कि सील होने के बावजूद अस्पताल इतने समय तक कैसे चलता रहा और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें