ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बेतिया: इलाज के अभाव में 102 एम्बुलेंस के ड्राइवर की मौत, कोरोना संक्रमित एम्बुलेंस ड्राइवर ने ऑटो में तड़प-तड़प कर दम तोड़ा

बेतिया: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में त्राहिमाम मचा हुआ है। इस वैश्विक महामारी से कई जाने जा रही है। इसी क्रम में बेतिया में 102 एम्बुलेंस के ड्राइवर की मौत इलाज के अभाव में मौत हो गयी है। कोरोन

बेतिया: इलाज के अभाव में 102 एम्बुलेंस के ड्राइवर की मौत, कोरोना संक्रमित एम्बुलेंस ड्राइवर ने ऑटो में तड़प-तड़प कर दम तोड़ा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

बेतिया: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में त्राहिमाम मचा हुआ है। इस वैश्विक महामारी से कई जाने जा रही है। इसी क्रम में बेतिया में 102 एम्बुलेंस के ड्राइवर की मौत इलाज के अभाव में मौत हो गयी है। कोरोना संक्रमित एम्बुलेंस ड्राइवर ने ऑटो में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मृतक एम्बुलेंस ड्राइववर मझौलिया के श्यामपुर बैठनिया का रहने वाला था। कोरोना महामारी के कारण जीएमसीएच बेतिया में संसाधनों की कमी के कारण एक एम्बुलेंस ड्राइवर की मौत हो गयी। अस्पताल में बेड नहीं होने के कारण उसने एक ऑटो में ही दम तोड़ दिया।


मृतक के भाई नंदलाल महतो ने बताया कि मृतक भरत महतो 102 एंबुलेंस का ड्राईवर था। एक सप्ताह पहले ड्यूटी कर घर लौटे थे। कोरोना की जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। घर में इलाज के बाद जब स्थिति बिगड़ी तो मझौलिया PHC में उन्हे भर्ती कराया गया। रविवार को मझौलिया PHC ने बेतिया रेफर कर दिया। मृतक के भाई नंदलाल महतो ने बताया कि ऑटो में वह अपने भाई को लेकर GMCH पहुंचे थे जहां अस्पताल में बेड नहीं रहने के कारण उन्हें एडमिट नहीं किया गया। जिसके बाद मरीज ने तड़प-तड़प के ऑटो में ही दम तोड़ दिया। 


जानकारी यह भी मिल रही है कि इलाज में भेदभाव किए जाने को लेकर एंबुलेंस चालक काम-काज ठप करेंगे। परिजनों ने आरोप है कि उनके पहुंचने के बाद अस्पताल में आने वाले दो-तीन मरीजों को अस्पताल प्रशासन ने एडमिट कराया। जबकि उनके भाई को एडमिट नहीं किया गया। एक मरीज को तो खुद डॉक्टर सहारा देकर अस्पताल में ले गए। एंबुलेंस चालकों ने बताया कि जब स्टाफ के साथ ऐसी स्थिति है तो आमलोगों के साथ क्या होता होगा। एंबुलेंस चालकों ने कहा कि हम इस व्यवस्था के विरोध में एंबुलेंस सेवा ठप करने पर विचार कर रहे हैं। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें