ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में बारात के दौरान युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जौकटिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 में एक बारात के दौरान युवक को पेड़ से बांधकर से पीटने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक को रस्सी से पेड़ में बांधा गया है और उसके चारों ओर कई लोग खड़े हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बेतिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है, जब बखरिया क्षेत्र के थवईया गांव से एक बारात जौकटिया वार्ड नंबर 9 स्थित हारुन साह के घर पहुंची थी। इसी दौरान जौकटिया वार्ड नंबर 8 निवासी करण साह (उर्फ करण राइडर) पर बारात में हंगामा करने का आरोप लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि पहले युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, फिर उसे रस्सी से पेड़ में बांधकर पीटा गया। पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


इधर, वायरल वीडियो के आधार पर मझौलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की। जांच में पीड़ित की पहचान करण साह के रूप में की गई। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मझौलिया थाना में कांड दर्ज करते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


बेतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भूमिका क्या रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी हाल में कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें