ब्रेकिंग
बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बाबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा

टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हुईं पिकअप वैन, 30 से अधिक मजदूर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां पिकअप वैन पर सवार 2 दर्जन से अधिक लोग दुर्घटना के शिकार हो गयें। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। कईयों की

टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हुईं पिकअप वैन, 30 से अधिक मजदूर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां पिकअप वैन पर सवार 2 दर्जन से अधिक लोग दुर्घटना के शिकार हो गयें। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। कईयों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के महादेव चौक स्थित एनएच- 31 के पास उस वक्त हुई जब अचानक पिकअप वैन का टायर फट गया। जिसकी वजह से पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गया। इस घटना से एनएच-31 पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सभी घायलों को आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


पिकअप वैन पर सवार एक मजदूर ने बताया कि बड़हिया टाल से गेहूं कटनी कर सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक टायर फटने से पिकअप वैन फेंका गया और फिर यह हादसा हुआ। उसने यह भी बताया कि जिस तरह से पिकअप वैन एनएच-31 पर फेंका गया यदि पीछे से कोई वाहन आता तो कई लोगों की मौत हो सकती थी। घायलों की पहचान शीला देवी, विलास मंडल, रेखा देवी, रीता देवी, मोनिका देवी, देवी कुमारी, नीतीश कुमार, बबीता देवी, उमा देवी, पूनम देवी, राजेश कुमार, सुनीता कुमारी के रुप में हुई है। बताया यह भी जाता है कि पिकअप वैन पर 30 से अधिक मजदूर सवार थे और ड्राइवर गाड़ी भी काफी तेज चला रहा था। तभी इसी दौरान अचानक टायर फटने से यह हादसा हुआ। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें