ब्रेकिंग
Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलBihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

मुखिया हत्याकांड का आरोपी कुख्यात बमबम महतो गिरफ्तार, बेगूसराय पुलिस ने 50 हजार का रखा था इनाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों के पीछे पड़ी स्पेशल टास्क फोर्स और बेगूसराय पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर नावकोठी थाना क्षेत्र के

मुखिया हत्याकांड का आरोपी कुख्यात बमबम महतो गिरफ्तार, बेगूसराय पुलिस ने 50 हजार का रखा था इनाम
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों के पीछे पड़ी स्पेशल टास्क फोर्स और बेगूसराय पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा निवासी कुख्यात अपराधी बमबम महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या समेत 25 से ज्यादा आपराधिक अधिक मामलों के आरोपी बमबम महतो की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने इसके पास से 315 बोर का एक रायफल, एक लोडेड मास्केट, एक लोडेड देसी पिस्तौल तथा पांच गोली बरामद किया है।


सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दिन सरेआम समसा मुखिया हेमा मौर्य की हुई हत्या के बाद से ही पुलिस बमबम महतो की तलाश कर रही थी। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया था तथा लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। रविवार की रात एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस को सूचना मिली थी कि बमबम साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चमनटोला के आसपास अपने साथियों के पास छुपा हुआ है तथा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बाद तुरंत एक्शन में आयी एसटीएफ की टीम और बेगूसराय पुलिस ने बमबम गिरोह को घेर लिया। इस दौरान उसने भागने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई मौका नहीं मिला और एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


बमबम महतो की गिरफ्तारी से कई बड़े कांडों का खुलासा हुआ है। बमबम अपने गिरोह के साथ वारदात को अंजाम देकर सीमावर्ती खगड़िया जिला के फरकिया और दियारा इलाके में छुप जाता था, जिसके कारण पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाती थी। लेकिन इस बार मिली पक्की सूचना पर एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और गिरफ्तारी हो गई। बता दें कि बेगूसराय जिला के नावकोठी थाना क्षेत्र का समसा गांव कई दशक से आपराधिक गिरोह के वर्चस्व का घात-प्रतिघात झेल रहा है। बीते करीब 37 सालों में यहां 30 से अधिक लोगों की हत्याएं हो चुकी है, अपराधियों के डर से दर्जनों लोगों ने गांव में रहना छोड़ दिया। 


बूढ़ी गंडक नदी के पार की दो सौ एकड़ सरकारी जमीन और नदी के जलकर पर कब्जा करने को लेकर 1983 में यहां गैंगवार की शुरुआत हुई थी। अवनी महतो द्वारा अपने प्रतिद्वंदी बमबम महतो के पिता की हत्या से इसकी शुरुआत हुई। वर्चस्व की जंग में बमबम महतो के पिता होरिल महतो की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसका सर काट कर पूरे गांव में घुमाया गया था। तभी से इस जंग की शुरुआत हुई और कोई साल ऐसा नहीं बचा जब यहां गैंगवार और हत्या नहीं हुई हो। 


एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि बमबम महतो पर कई संगीन मामला दर्ज है। बमबम ने हाल-फिलहाल में ही कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। खासकर के चर्चित हेमा मुखिया कांड का मुख्य आरोपी है। इस अपराधी की पुलिस को काफी दिनों से तालाश थी। इस पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया था। यह टॉप 10 अपराधियों में शुमार था। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें