ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

साइकिल से फैक्ट्री जाने के लिए निकला था दो दोस्त, अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद डाला, एक की मौत दूसरा घायल

BEGUSARAI: जिले में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। बरौनी के पिपरा देवास NH-28 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बोलेरो ने साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रौंद डाला। जिसमें एक की घटन

साइकिल से फैक्ट्री जाने के लिए निकला था दो दोस्त, अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद डाला, एक की मौत दूसरा घायल
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: जिले में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। बरौनी के पिपरा देवास NH-28 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बोलेरो ने साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रौंद डाला। जिसमें एक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पिपरा निवासी 54 वर्षीय राम बहादूर यादव के रूप में की गई है। 


बताया जाता है कि रामबहादुर अपने दोस्त के साथ कार्बन फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। दोनों साइकिल पर सवार था और फैक्ट्री जा रहा था तभी अचानक इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो ने दोनों को रौंद डाला। जिससे रामबहादुर की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साएं परिजनों ने एनएच-28 को पर जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया।



आक्रोशित लोगों का कहना था कि वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं होती है जिस पर लगाम लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। लोगों ने बताया कि मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। जिसकी भरण पोषण कैसे होगी यह सबसे बड़ा सवाल है। एनएच-28 पर जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ और बीडीओ के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम को हटाया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें