ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

Bihar News: नगर निगम कार्यालय में चोरी, कर विभाग से कई सामान लेकर फरार हुआ चोर

Bihar News: बेगूसराय नगर निगम कार्यालय से चोरी हुए कई सामान, कर विभाग को ही चोर ने बनाया निशाना।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बेगूसराय नगर निगम कार्यालय के कर विभाग में चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने वेंटिलेटर तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया और तीन मॉनिटर, एक सीपीयू तथा एक कीबोर्ड चुरा ले गया। इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है और कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।


इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके और चुराया गया सामान बरामद किया जा सके।


इस बारे में बात करते हुए कहा गया है पूर्व मेयर संजय कुमार ने बताया, "चोर ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। कर विभाग में वेंटिलेटर तोड़कर तीन मॉनिटर, एक सीपीयू और एक कीबोर्ड चुराया गया है। यह घटना अत्यंत चिंताजनक है। नगर निगम प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहिए।"


इस घटना ने नगर निगम कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर किया है। कर्मचारियों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले की गहन जांच करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चुराया गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।


हरेराम दास की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें