ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला शौचालय की टंकी में गिरी, बाल-बाल बची जान

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले से चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला शौचालय की टंकी में गिर गई.

BIHAR NEWS
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले से चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां परिहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 7 में आज यानि रविवार सुबह एक महिला के नवनिर्मित शौचालय की टंकी (सोखता) में गिर जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी और रास्ते में बने एक खुले 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। महिला को गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


घायल महिला की पहचान परिहारा वार्ड-7 निवासी संतोष पोद्दार की पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे सोनी देवी घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। कुछ ही दूरी पर चलते समय वे असावधानीवश नवनिर्मित शौचालय के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे में गिर गईं, जो कि अभी ढका नहीं था। महिला के गिरने के बाद उनकी चीख सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और जब उन्होंने गड्ढे में झांककर देखा तो वे दंग रह गए। तुरंत ही ग्रामीणों ने रस्सी और सीढ़ी का सहारा लेकर महिला को गड्ढे से बाहर निकाला।


घटना की सूचना मिलते ही परिहारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल भेजा गया। महिला के शरीर में कई जगहों पर चोटें आई हैं, लेकिन स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के संबंध में जिला पार्षद ने बताया कि शनिवार को शौचालय की टंकी के लिए सीमेंट का ढक्कन मंगवाया गया था और रविवार को मिस्त्री द्वारा उसे ढकने की योजना थी। लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना एसडीओ को भी दी गई है और स्थानीय प्रशासन को निर्माण कार्य में अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


यह हादसा निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करता है। खुले गड्ढे के चारों ओर किसी प्रकार की चेतावनी पट्टी या अवरोधक नहीं लगाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

रिपोर्ट- हरेराम दास 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें