ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

बेगूसराय में डीएम और डॉक्टर आए आमने-सामने, सिविल सर्जन को अपमानित करने का लगाया आरोप

BEGUSARAI:कोरोना महामारी के बीच एक तरफ जहां डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी दिन रात मेहनत कर इससे निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के जिलाध्यक्

बेगूसराय में डीएम और डॉक्टर आए आमने-सामने, सिविल सर्जन को अपमानित करने का लगाया आरोप
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI:कोरोना महामारी के बीच एक तरफ जहां डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी दिन रात मेहनत कर इससे निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ हरे राम कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेगूसराय डीएम के द्वारा डॉक्टरों को दबाव बनाते हुए अपमानित करने का काम किया जा रहा है।


दरअसल बीती देर शाम 10:00 बजे डीएम के द्वारा  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए डॉक्टरों के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए बुलाया गया था जिसके दौरान डीएम के द्वारा सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मोहन वर्मा को असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानित किया जिससे डॉक्टर असहज हैं। डॉ हरे राम कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर डीएम हमें  प्रोत्साहित नहीं कर सकते हैं तो हतोत्साहित भी ना करें और ना ही  किसी भी पदाधिकारी को बेइज्जत करें।


इस संबंध में पूछे जाने पर बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि क्योंकि यह विपदा की घड़ी है और इस समय किसी भी परिस्थिति में किसी भी अधिकारी के द्वारा चिकित्सकों को हतोत्साहित करने का काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके दो रास्ते हो सकते हैं लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर या तो कार्रवाई की जाए या थोड़े कड़े शब्दों में उन्हें समझाया जा सके लेकिन बावजूद इसके सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें