ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

आर्मी जवान के परिजनों को बदमाशों ने पीटा, घर में घुसकर महिलाओं को डंडे से मारा, वीडियो वायरल

DESK : देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात और अपनी जान निछावर करने वाले जवान के अपने ही घरवाले सुशासन के राज्य में असुरक्षित है. जवान देश की रक्षा करने में डटा और यहां उसके घरवाले पर ही

आर्मी जवान के परिजनों को बदमाशों ने पीटा, घर में घुसकर महिलाओं को डंडे से मारा, वीडियो वायरल
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK :  देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात और अपनी जान निछावर करने वाले जवान के अपने ही घरवाले  सुशासन के राज्य में असुरक्षित है. जवान देश की रक्षा करने में डटा और यहां उसके घरवाले पर ही हमले हो रहे हैं. 

मामला बेगूसराय  के वीरपुर थाना इलाके की है, जहां दबंगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसका किसी ने वीडियो बना लिया है. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिलाएं रहम की भीख मांगती रही पर दबंगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ. जिस तरीके से दबंगों ने दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की उसे देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं. महिलाओं की लाठी डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की गई है. 

जवान के पिता ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र आर्मी में है और 6 दिसबंर को उसकी शादी होनी है. घर में शादी की तैयारी चल रही थी और रिश्तेदारों को रहने के लिए शेड बनाया जा रहा था. इसी को लेकर पड़ोस के रहने वाले लोगों ने आपत्ती जताई और निर्माण पर रोक लगा दी. जिसके बाद घर के लोग वीरपुर पुलिस थाने में शिकायत करने पहुचें. इसी दौरान उनकी पत्नी और उनके भाई की पत्नी को घर में अकेला पाकर दबंग घुस गए और दोनों की जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रुप से घायल जवान की मां और चाची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. पिटाई करने के बाद दबंगों ने घर में रखा 15 हजार रुपया और सोना चांदी के जेवर लेकर भाग गए.  फिलहाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें