ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

रंगदारी में मिठाई मांग रहे थे अपराधी, देने में देर हुई तो दुकान पर की 10 फायरिंग

BEGUSARAI: अपराधी रंगदारी में मिठाई मांग रहे थे. देने में देर हुई तो वह इतना नाराज हुई की मिठाई से अधिक पैसे का फायरिंग कर गोली बर्बाद कर दिया. यह घटना नयागांव का दरियापुर ढाल

रंगदारी में मिठाई मांग रहे थे अपराधी, देने में देर हुई तो दुकान पर की 10 फायरिंग
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: अपराधी रंगदारी में मिठाई मांग रहे थे. देने में देर हुई तो वह इतना नाराज हुई की मिठाई से अधिक पैसे का फायरिंग कर गोली बर्बाद कर दिया. यह घटना नयागांव का दरियापुर ढाला की है.

अपराधियों के ताबड़तोड़ फायरिंग करने से आसपास का इलाका थर्रा गया. बताया जा रहा है कि पहले एक बदमाश दरियापुर ढाला पर आकर संतु राय के मिठाई की दुकान पर पहुंचा और रंगदारी में मिठाई देने की मांग की. पहले से ग्राहक रहने के कारण मिठाई तौलकर देने में दुकानदार को देर हो गई. इससे बदमाश दुकानदार को गाली-गलौज करने लगा. 

कुछ ही देर के बाद तीन बाइक पर सवार होकर आधे दर्जन से अधिक बदमाश पहुंचे और मिठाई दुकानदार के काउंटर पर जमकर गोलीबारी करना शुरू कर दिया. दुकानदारों और लोगों के बीच अफरा- तफरी मच गई. ग्रामीणों ने बताया कि  बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब 10 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की. इधर, नयागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों ने मिठाई दुकान के समीप गोलीबारी की है. सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 3 खोखा और दो कारतूस बरामद किया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें