ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में 54 हो गई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, देर रात मिले 7 नए मरीज

BEGUSARAI: बेगूसराय में प्रवासी मजदूरों कि लगातार बढ़ रही संख्या के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों भी तेजी से बढ़ रही है। शनिवार की रात जारी रिपोर्ट में भी बेगूसराय के सात व्यक्ति कोरो

बेगूसराय में 54 हो गई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, देर रात मिले 7 नए मरीज
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय में प्रवासी मजदूरों कि लगातार बढ़ रही संख्या के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों भी तेजी से बढ़ रही है। शनिवार की रात जारी रिपोर्ट में भी बेगूसराय के सात व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 54 हो गई है। संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर प्रशासन भी सकते में है तथा संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं।


बेगूसराय में जो सात नए मरीज पाए गए हैं, इसमें गढ़पुरा प्रखंड के छह 46, 23, 27, 25, 30 एवं 21 वर्षीय पुरुष तथा बरौनी प्रखंड के एक 20 वर्षीय पुरुष हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की प्रक्रिया तेज कर दिया गया है। अब जिला के अधिकांश प्रखंडों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद लोगों में भय का माहौल है। जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे वह भी अपने घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।


नए-नए इलाके से मरीज सामने आने के बाद प्रशासन की परेशानी भी बढ़ गई है। हालांकि पूर्व तैयारी और डीएम-एसपी के एक्टिव रहने के कारण रिपोर्ट आते ही प्रशासन जोखिम भरे क्षेत्रों में निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करवा रही है। जिला में अब तक आठ जोखिम भरे क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई समेत अन्य व्यवस्था किए जा रहे हैं। लेकिन, लोग एहतियात बरतने के साथ सहमे हुए हैं।


इधर, बेगूसराय में प्रवासियों की लगातार हो रही घर वापसी संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। रेड जोन से आने वाले सभी प्रवासियों के सैंपल लेकर लगातार जांच में पटना भेजे जा रहे हैं। विभिन्न रेड जोन से आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। प्रशासन संक्रमित मरीजों को संपर्क में आने वाले तथा परिजनों की ट्रैकिंग कर उनके भी सैंपल जांच के लिए भेज रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें