ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Barh Power Thermal Plant: बिहार में बिजली की नहीं होगी कटौती! रेट भी होंगे कम, बाढ़ NTPC में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ी

Barh Power Thermal Plant: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है। बाढ़ NTPC में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ गई है, जिससे उम्मीद है कि अब बिहार में बिजली कटौती नहीं होगी।

Barh Power Thermal Plant
बाढ़ NTPC में बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Barh Power Thermal Plant: बिजली को लेकर बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है। राज्य के लोगों की अब बिजली में कटौती नहीं होगी। उम्मीद की जा रही है कि बिजली के दाम में भी कमी हो सकती है। दरअसल बिजली उत्पादन करने वाले बाढ़ एनटीपीसी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिससे अब बिहार के लोगों को बिजली सस्ते दरों में आसानी से मिलेगी साथ ही उम्मीद है कि बिहार में बिजली की कटौती नहीं होगी।


बाढ़ में मौजूद राज्य के पहले सुपर पॉवर थर्मल प्लांट के स्टेज-1 की तीसरी इकाई को शुक्रवार को सिंक्रोनाइज कर दिया गया है। इसे 26 मार्च 2025 से 72 घंटे के लिए पूरी क्षमता पर चलाया जाएगा। ताकि इस नई इकाई से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया जा सके। इस तरह बाढ़ सुपर पॉवर थर्मल प्लांट के स्टेज-1 के तीन और स्टेज-2 की दो इकाई में पूरी तरह से बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

NTPC के स्टेज-1 में बनी तीन इकाईयों में प्रत्येक से 660 मेगावाट क्षमता की है, जबकि स्टेज-2 की दो इकाईयों की भी क्षमता 660 मेगावाट की है। इस तरह स्टेज-1 की तीनों इकाईयों से कुल 1980 मेगावाट हो जाएगा और दूसरे स्टेज की दो इकाईयों से 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन पहले से हो रहा है। स्टेज-2 की दो इकाईयों से 87 फीसदी यानी 1153 मेगावाट बिजली बिहार को मिल रही है। अब बिहार को स्टेज-1 की तीनों इकाईयों से 61 फीसदी यानी 1202 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी।


एनटीपीसी की इस उपलब्धि से राज्य सरकार काफी उत्साहित है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बाढ़ थर्मल पावर प्लांट बिहार की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन से राज्य को निर्बाध एवं सस्ती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों, कृषि, व्यापार और घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें