ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

साले की शादी में गए पप्पू यादव पर हुआ हमला, गर्म तेल की कड़ाही में डाला

BANKA : अपने साले की शादी में जाना पप्पू यादव को भारी पड़ गया। दरअसल साले की शादी में पहुंचे जीजा पप्पू यादव के साथ मजाक मजाक में बड़ा कांड हो गया है। खबर बांका जिले से है यहा

साले की शादी में गए पप्पू यादव पर हुआ हमला, गर्म तेल की कड़ाही में डाला
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BANKA : अपने साले की शादी में जाना पप्पू यादव को भारी पड़ गया। दरअसल साले की शादी में पहुंचे जीजा पप्पू यादव के साथ मजाक मजाक में बड़ा कांड हो गया है। खबर बांका जिले से है यहां एक शख्स के ऊपर ससुराल में जानलेवा हमला हुआ है। मामला बांका जिले के कटोरिया थाना इलाके का है। यहां के महादेवावरण में पप्पू यादव नाम का एक शख्स अपने साले की शादी में शामिल होने पहुंचा था लेकिन ससुराल में ही उस पर जानलेवा हमला हो गया। 


बताया जा रहा है कि पप्पू यादव पहाड़पुर गांव का रहने वाला है। बीते 27 अप्रैल को वह अपने साले संतोष यादव की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल गया था। ससुराल में दो युवकों विकास और शिवा ने जीजा–साले के रिश्ते में पप्पू के साथ मजाक शुरू कर दिया। शुरुआत में सब कुछ मजाक तक ही बना रहा लेकिन पप्पू यादव को जब मजाक बर्दाश्त नहीं हुआ तो विवाद बढ़ गया। पप्पू शरारत पर नाराज हुआ तो रिश्ते में साले लगने वाले विकास और शिवा ने जीजा पप्पू यादव को गर्म तेल की कड़ाही में डाल दिया। इसके बाद पप्पू अपने ससुराल से लौटा और पंचायत के सामने न्याय की गुहार लगाई।


मामला पंचायत में नहीं निपटा तो पप्पू पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस में पप्पू यादव की तरफ से रिश्ते में साले लगने वाले विकास और शिवा यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने घायल पप्पू को कटोरिया रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस इलाके में जीजा पप्पू यादव और उनके सालों की कहानी चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें