ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

बिहार : बैंक ने लोन वापस करने का बनाया दबाव, शिक्षक ने इज्जत जाने के डर से जहर खाकर दे दी जान

BHAGALPUR : कोरोना संकट के इस काल में पूरा देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है. शिक्षा जगत पर भी कोरोना के कारण गहरा प्रभाव पड़ा है. कई सारे शिक्षक की हालात ऐसी हो गई है कि वो दाने-

बिहार : बैंक ने लोन वापस करने का बनाया दबाव, शिक्षक ने इज्जत जाने के डर से जहर खाकर दे दी जान
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR : कोरोना संकट के इस काल में पूरा देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है. शिक्षा जगत पर भी कोरोना के कारण गहरा प्रभाव पड़ा है. कई सारे शिक्षक की हालात ऐसी हो गई है कि वो दाने-दाने को मोहताज हो गया है. क्षक सहित कोचिंग और निजी स्कूल आदि शिक्षण संस्थानों के संचालक घोर आर्थिक मंदी से जूझ रहे थे.

इसी बीच भागलपुर से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां शुक्रवार को कमेस्ट्री के शिक्षक सीबी सिंह उर्फ चंद्र भूषण सिंह ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि उन्होंने बैंक से लोन लिया था और उनपर ईएमआई भरने के लिए दवाब बनाया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि बैंक कर्मी उनके घर पहुंच गए थे और स्टूडेंट के सामने ही उनकी बेइज्जती हुई थी. इस बात से आहत होकर उन्होंने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. 

बताया जा रहा है कि भागलपुर के सराय स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले फेमश कमेस्ट्री के शिक्षक सीबी सिंह ने बैंक से लोन लिया था. लेकिन कोरोना काल में सारे काम ठप पड़ जाने के बाद वो लोन चुकाने में असमर्थ हो गए. इस मामले में बैंक अधिकारियों द्वारा समझौता किया गया. मार्च माह में पैसों को वापस करने की बात पर सहमति बनी. पर इसी बीच शिक्षण संस्थानों के 4 जनवरी 2021 को दोबारा खुलने के बाद बैंक ने दोबारा सीबी सिंह को लोन के पैसों को चुकाने के लिए एक नोटिस भेज दिया.जिससे आहत होकर उन्होंने शुक्रवार को अपने घर पर ही जहर खा लिया. 

घटना के बाद परिजन और दोस्त उन्हें लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे. जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गयी. सीबी सिंह मूल रूप से बेगूसराय जिला के टाउन थाना क्षेत्र स्थित हनुमान गढ़ी के रहने वाले थे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें