ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

बालू बिक्री में गड़बड़ी पर नजर रखेंगी 4 टीमें, पटना डीएम ने किया गठन

PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन से लेकर मनमाने रेट में इसकी बिक्री को लेकर लगातार सरकार की फजीहत हो रही है। पटना जिले में अवैध बालू बिक्री की मॉनिटरिंग करने के लिए चार टीमों का

बालू बिक्री में गड़बड़ी पर नजर रखेंगी 4 टीमें, पटना डीएम ने किया गठन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन से लेकर मनमाने रेट में इसकी बिक्री को लेकर लगातार सरकार की फजीहत हो रही है। पटना जिले में अवैध बालू बिक्री की मॉनिटरिंग करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने इन तीनों के ऊपर यह जिम्मेदारी दी है कि वह बालू की बिक्री में मनमाने रेट और अन्य तरह की गड़बड़ियों पर नजर रखें।


पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने इन चार टीमों का गठन किया और गुरुवार को इन टीमों ने पटना में बालू के स्टोरेज और उसके सेकेंडरी लोडिंग लोकेशन की जांच भी की। टीम ने शुरुआती निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर गड़बड़ी भी पाई हैं। कुछ स्टोरेज लोकेशन पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल नहीं पाया गया जबकि कुछ जगहों पर बैनर नहीं लगाया गया था। अगले 24 घंटे के अंदर इन लोकेशन के लाइसेंसधारियों को सीसीटीवी और बैनर लगाने का निर्देश दिया गया है।


पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि जिलास्तर पर चार टीमें बनाई गई हैं। निर्धारित दर पर बालू की बिक्री करने का निर्देश लाइसेंसधारियों को दिया गया है। सरकार ने जो रेट तय किया है उसके मुताबिक 100 घनफिट बालू का रेट लोडिंग चार्ज और लाइसेंसधारी का कमीशन मिलाकर 4528 रुपए तय किया गया है। 35 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से 100 सीएफटी बालू का परिवहन भाड़ा अलग से देना है। इससे अधिक कीमत अगर कोई वसूलता तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें