ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

बकरी चराने के दौरान बाघ ने बोला हमला, वृद्ध महिला की हुई दर्दनाक मौत

WEST CHAMPARAN: बकरी चरा रही बुजुर्ग महिला पर बाघ ने अचानक हमला बोल दिया जिससे घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत गई। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व मंगुराहा वन परीक्षेत्र में ह

बकरी चराने के दौरान बाघ ने बोला हमला, वृद्ध महिला की हुई दर्दनाक मौत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


WEST CHAMPARAN: बकरी चरा रही बुजुर्ग महिला पर बाघ ने अचानक हमला बोल दिया जिससे घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत गई। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व मंगुराहा वन परीक्षेत्र में हुई यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मगुराहा कैंप के पदाधिकारी और वन कर्मी भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।


रॉयल बंगाल टाइगर के हमले से वृद्ध महिला की मौत की खबर से परिजन भी काफी सकते में हैं। 65 साल की इस महिला का नाम छतर देवी बताया जा रहा है। मृतका के परिजनों ने जानकारी दी कि मृतका जंगल से 100 मीटर दूर स्थित एक बगीचे में बकरी चरा रही थी तभी उसी दौरान बाघ ने झपट्टा मारा और जंगल की ओर खींच कर ले गया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला के सिर, कान, गला और पैर पर बाघ के दांत के निशान मिले है। जिससे स्पष्ट होता है कि बुजुर्ग महिला की मौत बाघ के हमले से हुई है।

 रेंजर सुनील कुमार पाठक ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम में यदि बाघ के द्वारा महिला को मारे जाने की पुष्टि होती है तो वाल्मिकि टाइगर रिजर्व की ओर से मृतका के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें