ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बाबा रामदेव के खिलाफ एकजुट दिखे बिहार के डॉक्टर, ओपीडी सेवा बंद कर जताया विरोध

PATNA : योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ और बिहार में डॉक्टरों ने एकजुटता दिखाते हुए विरोध जताया है. बिहार में पूरी तरह से ओपीडी सेवा 4 घंटे तक बाधित रखी गई है. सुबह 8:30 बजे से लेकर

बाबा रामदेव के खिलाफ एकजुट दिखे बिहार के डॉक्टर, ओपीडी सेवा बंद कर जताया विरोध
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ और बिहार में डॉक्टरों ने एकजुटता दिखाते हुए विरोध जताया है. बिहार में पूरी तरह से ओपीडी सेवा 4 घंटे तक बाधित रखी गई है. सुबह 8:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक के बिहार में ओपीडी सेवा को बंद रखा गया. इस दौरान आईएमए से जुड़े डॉ. अजय कुमार समेत अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद करते हुए हाथ में फ्लेक्स लेकर विरोध भी जताया.


आईएमए ने योग गुरु बाबा रामदेव की तरफ से एलोपैथी को लेकर दिए गए बयान और चिकित्सकों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में आंदोलन शुरू किया है. आईएमए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के मुताबिक कोरोना, आईसीयू इमरजेंसी सेवाएं इससे प्रभावित नहीं होंगी. राज्य के चिकित्सक ओपीडी में मरीज नहीं देखेंगे और साथ साथ काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. डॉ. अजय कुमार और सचिव डॉ. सुनील कुमार ने दावा किया कि इसमें एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन और चिकित्सकों के अन्य संगठन भी शामिल होंगे. आईएमए का कहना है कि चिकित्सकों के साथ मारपीट के कई मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. 


बता दें कि बाबा रामदेव को के बयान को लेकर डॉक्टरों ने मोर्चा खोल रखा है. बाबा रामदेव के खिलाफ कई जगह कम्प्लेन भी दर्ज कराई गई है. आईएमए जैसी संस्था ने प्रधानमंत्री से यह मांग की है कि बाबा रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए. आज ओपीडी सेवा बंद करने के फैसले के बाद डॉक्टरों को उम्मीद है कि सरकार बाबा रामदेव के खिलाफ सख्त होगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें