ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

औरंगाबाद में ASI समेत 11 पुलिसकर्मी घायल, जानिए पूरा मामला

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद में एक साथ एएसआई समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की टीम जमीनी विवाद में फसल की कटाई रोकने गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें

औरंगाबाद में ASI समेत 11 पुलिसकर्मी घायल, जानिए पूरा मामला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद में एक साथ एएसआई समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की टीम जमीनी विवाद में फसल की कटाई रोकने गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें जमादार और पांच महिला सिपाही समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी जवानों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना गोह थाना के दरधा गांव की है।  



दरअसल, गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव में भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले में एक जमादार समेत दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हुए गए। घायलों में पांच महिला सिपाही भी शामिल है। घायल पुलिसकर्मियों को गोह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में गोह थाना के एएसआई बिकाऊ राम, सिपाही अंबिका कुमारी, राज कुमार, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, चांदनी कुमारी, लवली आनंद, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार और आर्यन कुमार शामिल है। 



गोह के अंचल अधिकारी मुकेश कुमार और गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि दरधा गांव के कुछ लोगों द्वारा विवादित जमीन पर लगी धान की फसल जबरन काटे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ महिलाएं धान की फ़सल काट रही थीं। फसल काटने से मना करने पर उनलोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में पुलिस पदाधिकारी एवं कई जवान घायल हो गए। वहीं, दरधा गांव की बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी, प्रेमलता कुमारी, सौरभ कुमार और रीना कुमारी घायल हुई हैं। इनमें बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें