ब्रेकिंग
Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

औरंगाबाद : डीलर हत्याकांड को लेकर सड़क पर उतरे लोग, पुलिस के खिलाफ आक्रोश

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद जिले से यहां डीलर हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। डीलर हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार की सुबह ग्

औरंगाबाद : डीलर हत्याकांड को लेकर सड़क पर उतरे लोग, पुलिस के खिलाफ आक्रोश
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद जिले से यहां डीलर हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। डीलर हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने जिले के फेसर थानाध्यक्ष का न सिर्फ पुतला फूंका बल्कि उनके खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी भी किया। 


आपको बता दें कि 12 अप्रैल को फेसर थाना क्षेत्र के बसडीहा कला गांव में मामूली विवाद को लेकर डीलर बूढ़ा सिंह की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी। डीलर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। स्थानीय अस्पतालों में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद भी अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीण आंदोलन करने की तैयारी में जुट गए हैं।  


आज स्थानीय लोग सड़क पर आगजनी कर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस कांड के सभी अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाए । अगर जल्द गिरफ्तारी नही होगी तो आगे और उग्र आंदोलन करने पर हम सभी ग्रामीण बाध्य होंगे। इस मामले में फेसर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि इस मामले मृतक के परिजनों ने मारपीट के 6 आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें