ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के पास मोकामा-बख्तियारपुर फोर लेन पर चार नकाबपोश अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी।

Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखाई दिए। अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के पास मोकामा–बख्तियारपुर फोर लेन पर नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। बाइक से आए चार अपराधियों ने एक-एक कर तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, मोकामा–बख्तियारपुर फोर लेन के किनारे फुलेलपुर गांव के समीप एक चाय की दुकान के पास यह वारदात हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी अचानक वहां पहुंचे। अपराधियों ने आते ही बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड की गई फायरिंग में एक गोली चाय की दुकान को पार करते हुए पास में स्थित एक गुमटी में जाकर टकरा गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


घटना की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान चलाकर गोली के खोखे ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।


घटना के बारे में जानकारी देते हुए चाय दुकान के संचालक दीपक सिंह की पत्नी ने बताया कि अचानक दो बाइक पर चार नकाबपोश युवक आए और बिना किसी विवाद के फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने तीन राउंड गोली चलाई और फिर तेजी से मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। गोली दुकान के पास से गुजरते हुए बगल की गुमटी में जा लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया।


हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोर लेन के आसपास अक्सर अपराधी सक्रिय रहते हैं, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।


पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी संदेह है कि अपराधियों ने किसी को डराने या दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की हो सकती है। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।


अथमलगोला थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


इस घटना के बाद फुलेलपुर गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें