ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

अस्पताल में मरीज के लिए स्ट्रेचर नहीं, ढोये जा रहे ईंट, अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सामने आई तस्वीर

LAKHISARAI: जिले के सदर अस्पताल की बदहाल स्थिति हमेशा चर्चा में रही है। कभी अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों की मनमानी तो कभी इलाज करा रहे मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर

अस्पताल में मरीज के लिए स्ट्रेचर नहीं, ढोये जा रहे ईंट, अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सामने आई तस्वीर
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LAKHISARAI: जिले के सदर अस्पताल की बदहाल स्थिति हमेशा चर्चा में रही है। कभी अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों की मनमानी तो कभी इलाज करा रहे मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर लखीसराय सदर अस्पताल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में एक तस्वीर फिर सामने आई है। जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दो मजदूर स्टेचर से ईंट ढोने का काम कर रहे हैं। इससे पहले एम्बुलेंस से बालू ढोने का मामला भी सामने आया था अब स्टेचर से ईंट ढोए जाने का मामला सामने आया है। 


पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों में स्ट्रेचर की कमी को लेकर हो रही परेशानी से मरीज और उनके परिजन जुझ रहे थे। अस्पताल में दिख रही अव्यवस्थाओं की एक और नयी तस्वीर सामने आई है। अभी बिहार के सारण में सांसद निधि से खरीदी गई एंबुलेंस से बालू ढोये जाने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि लखीसराय सदर अस्पताल में इससे मिलता- जुलता एक और मामला सामने आया है।


लखीसराय सदर अस्पताल में स्ट्रेचर से ईट ढोये जाने का काम जारी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल लखीसराय स्ट्रेचर को लेकर चर्चाओं में रहा है। मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रेचर मिलते भी हैं तो उसे लाने और ले जाने के लिए एक भी कर्मचारी आगे नहीं आते। ऐसे में अब एक तस्वीर सामने आई है जिसमें मजदूर स्टेचर से ईट की ढुलाई कर रहे हैं।


सदर अस्पताल परिसर में कोविड जांच व एक्स-रे कक्ष के नजदीक लोगों के बैठने के लिए सिमॅडेट बेंच का निर्माण हो रहा है। कुछ भवन निर्माण से भी जुड़ा हुआ काम संचालित हो रहा है। इसी कड़ी में मजदूरों को ईंट ढोने के लिए स्ट्रेचर दे दिया गया। स्टेचर के जरीय मजदूर ईट की ढुलाई कर रहे हैं भले मरीजों को स्टेचर नसीब ना हो। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल है। जिसे देख लोग भी हैरान हैं। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें