ब्रेकिंग
7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो

बिहार के इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, आज़ादी के बाद रचा गया इतिहास

अररिया से गलगलिया तक पहली बार सीधी ट्रेन सेवा शुरू हुई। रेलवे अधिकारियों और सांसद प्रदीप सिंह ने इस रूट का निरीक्षण किया। जल्द प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। इससे यात्रा सस्ती और आसान होगी।

bihar
PM मोदी करेंगे उद्घाटन
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KISHANGANJ/ARARIA: आजादी के बाद पहली बार अररिया से गलगलिया तक सीधी ट्रेन चलाई गई।  सीमांचल के लोगों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग अब पूरी हो गई है। केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत इस रेल लाइन का निर्माण कार्य अब पूरी तरह से संपन्न हो चुका है।


सोमवार को रेलवे अधिकारियों ने अररिया से गलगलिया तक ट्रेन द्वारा सफर कर इसका निरीक्षण किया। इस अवसर पर अररिया के सांसद प्रदीप सिंह भी उपस्थित थे। निरीक्षण यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और जल्द ही इसका विधिवत उद्घाटन भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।


बताया जा रहा है कि इस नई रेल सेवा से न सिर्फ यात्रा की दूरी कम होगी, बल्कि यात्रियों को पहले की तुलना में काफी कम खर्च में यात्रा करने की सुविधा भी मिलेगी। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।


बंदे भारत ट्रेन की संभावना पर बोले सांसद

जब सांसद प्रदीप सिंह से इस रूट पर ‘वंदे भारत’ ट्रेन चलाने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा, "मोदी हैं तो मुमकिन है। जनता की मांग पूरी होगी।" यह नई रेल लाइन न सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि यह सीमांचल के विकास की दिशा में एक अहम कदम भी मानी जा रही है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें