ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

साढ़े 3 करोड़ की लग्जरी कार को छोड़कर बाइक से जनसंपर्क पर निकले अनंत सिंह, कहा..नीतीश कुमार की पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह 3.50 करोड़ की गाड़ी छोड़ बाइक पर सवार होकर जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। दूसरी ओर बीना देवी के राजद से चुनाव लड़ने की चर्चा से मोकामा सीट पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

बिहार
मोकामा में राजनीतिक माहौल गर्म
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह इन दिनों अपनी साढ़े तीन करोड़ की लग्जरी गाड़ी छोड़कर बाइक पर जनसंपर्क कर रहे हैं। रविवार को मोकामा में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह ने साफ कहा कि हम पार्टी नहीं बदलते हैं।


अनंत सिंह ने आगे कहा कि नामांकन 14 अक्टूबर को बाढ़ अनुमंडल कार्यालय में होगा। इस दौरान नामांकन स्थल पर आने वाले लोगों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई है। हालांकि, अब तक किसी भी पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनंत सिंह मोकामा की गलियों में जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं और लोगों को नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दे रहे हैं।


दूसरी ओर, राजद के टिकट पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी बीना देवी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी तेज हैं। हालांकि टिकट की औपचारिक घोषणा न होने के कारण उन्होंने अभी चुनाव प्रचार की शुरुआत नहीं की है। मोकामा विधानसभा सीट इस बार चुनावी दृष्टि से हॉट सीट मानी जा रही है। एक ओर जदयू से बाहुबली नेता अनंत सिंह मैदान में होंगे, तो दूसरी ओर राजद से बीना देवी के उतरने की संभावना है। ऐसे में दो प्रभावशाली नेताओं की संभावित आमने-सामने की टक्कर ने क्षेत्र में राजनीतिक माहौल को पहले से ही गर्मा दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें