ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

एक विवाह ऐसा भी: बेटी की शादी में पिता ने दिया अनोखा गिफ्ट, अब हो रही खूब चर्चा

BUXAR: बिहार में इन दिनों एक तिलक चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी से पहले एक रश्म तिलक में लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के हाथों में भेंट स्वरूप महंगे गिफ्ट और पैसे देने की बजाए कई फलदार पौधे

एक विवाह ऐसा भी: बेटी की शादी में पिता ने दिया अनोखा गिफ्ट, अब हो रही खूब चर्चा
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR: बिहार में इन दिनों एक तिलक चर्चा का विषय बना हुआ है.  शादी से पहले एक रश्म तिलक में लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के हाथों में भेंट स्वरूप महंगे गिफ्ट और पैसे देने की बजाए कई फलदार पौधे दिया. जिसे देख कर हर कोई हैरान है. आंगन में मौजूद दूल्हा और दूल्हन पक्ष के रिश्तेदार भी परेशान दिखे.  वही इस दौरान पंडित जी ने रिश्तेदारों को पर्यावरण के महत्व को समझाया.  


यह मामला राज्य के बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत सिसौंधा गांव का है जहां निवासी ललन सिंह ने अपनी बेटी वंदना का तिलक चढ़ाने सखुआना गांव निवासी प्रोफेसर ललित प्रसाद सिंह के पास 9 मई 2023 को गए हुए थे. वहीं तिलक समारोह की शुरू होने के बाद दूल्हा पंकज के हाथों में भेंट स्वरूप महंगे उपहार की जगह फल के साथ फलदार पौधे भी चढ़ने लगे. जिसे देखकर सभी लोग पूरी तरह से हैरान हो गए. 


इसके बाद रिश्तेदारों में भी तरह तरह की बातचीत होने लगी. जिसके बाद वहां मौजूद बड़े बुद्धजीवी वर्ग के लोगों ने हस्तक्षेप कर वर पक्ष के लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझाकर धूमधाम से इस रश्म को पूरा कराया. रश्मों को समाप्त होने के बाद लड़की के पिता ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. तभी जीव सुरक्षित रहेंगे. जीवन के हर धार्मिक और सामाजिक कार्य में पौधरोपण उसका हिस्सा बने. इस बात पर सबको जोर देना होगा. नहीं तो आने वाला कल जल के अभाव में मिट जाएगा. हरी-भरी यह धरती मरुभूमि बन जाएगी. जहां बिटिया ससुराल में निवास करेगी, वहां का पर्यावरण हरा-भरा हो यही सोचकर अपने दामाद को दर्जनों फलदार पौधे उपहार स्वरूप इस आंगन में दिया है

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें