ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पटना में कल से लगेगी स्पूतनिक वैक्सीन, मेदांता हॉस्पिटल में तैयारी पूरी

PATNA : राजधानी पटना में स्पूतनिक वैक्सिंग का इंतजार करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य में पहली बार अब कोरोना से बचाव के लिए स्पूतनिक वैक्सीन लोगों को लगेगी। शुक्रवार स

पटना में कल से लगेगी स्पूतनिक वैक्सीन, मेदांता हॉस्पिटल में तैयारी पूरी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना में स्पूतनिक वैक्सिंग का इंतजार करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य में पहली बार अब कोरोना से बचाव के लिए स्पूतनिक वैक्सीन लोगों को लगेगी। शुक्रवार से पटना के जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में स्थित स्पूतनिक वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू होगा। अच्छी खबर यह है कि पटना के एक और निजी अस्पताल बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में एक सप्ताह के अंदर स्पूतनिक वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। 


मेदांता हॉस्पिटल ने स्पूतनिक वैक्सीन लगाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है। बुधवार को मेदांता हॉस्पिटल में टीकाकरण के लिए इंतजामों का निरीक्षण भी किया जा चुका है। जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के एसोसिएट मेडिकल डायरेक्टर डॉ रवि शंकर सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि इसको स्पूतनिक वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू होगा। 


उधर पटना के एक और बड़े निजी अस्पताल बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में भी एक हफ्ते के अंदर स्पूतनिक वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ विजय प्रकाश के मुताबिक एक सप्ताह के अंदर उनके अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि सरकार ने स्पूतनिक व्यक्ति की कीमत 1145 रुपये तय की है। स्पूतनिक वैक्सीन मुफ्त नहीं लगाई जाएगी। लंबे अरसे से पटना और बिहार के लोग स्पूतनिक वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे थे। कई लोग ऐसे हैं जो यही वैक्सीन लेना चाहते हैं और वह बेसब्री से इसकी शुरुआत के इंतजार में थे।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें