ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

अब मोबाइल पर भी डाउनलोड होगा वोटर आईडी, जानें क्या है तरीका...

PATNA :अगर आपका वोटर आईडी खो गया या आप लेना चाहते है तो अब आपको इस डॉक्युमेंट की डुप्लिकेट कॉपी प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. निर्वाचन आयोग ने

अब मोबाइल पर भी डाउनलोड होगा वोटर आईडी, जानें क्या है तरीका...
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :अगर आपका वोटर आईडी खो गया या आप लेना चाहते  है तो अब आपको इस डॉक्युमेंट की डुप्लिकेट कॉपी प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. निर्वाचन आयोग ने e-EPIC की सुविधा शुरू की है. इसका मतलब है कि आप घर बैठे अपने वोटर आईडी की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे.

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि मौजूदा वक्त में वोटर आईडी की प्रिंटिंग और लोगों तक उसके पहुंचने में समय लगता है. वहीं, इस नई सुविधा की शुरुआत के बाद लोग आसानी से अपना मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर पाएंगे. वोटर आईडी कार्ड की ई-कॉपी को दो चरण में डाउनलोड किया जा सकता है. 25 जनवरी से 31 जनवरी के बीच वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई करने वाले नये वोटर, जिन्होंने अपने मोबाइल नंबर फॉर्म-6 में रजिस्टर किए हैं, अपने मोबाइल नंबर के सत्यापन के जरिए e-EPIC डाउनलोड कर पाएंगे.  

यह मोबाइल नंबर यूनिक होना चाहिए और  ECI के इलेक्टोरल रॉल के लिए पूर्व में रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए. इसके दूसरे चरण की शुरुआत एक फरवरी से होगी. इस चरण में सभी वोटर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ अपना इलेक्ट्रॉनिक वोटर आईडी डाउनलोड कर पाएंगे. 

ऐसे करें डाउनलोड

ई-वोटर आईडी को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर वोटर पोर्टल पर जाना होगा या नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल में जाकर अपने राज्य और जिला का चयन करना होगा. फिल मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर्ड करना होगा. फिर जो मोबाइल रजिस्टर्ड होगा उसपर ओटीपी आएगा और ओटीपी डालकर वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करना होगा. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें