ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

DARBHANGA: राहुल गांधी पर 2 केस दर्ज, 20 नामजद कांग्रेस नेता और 100 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी

राहुल गांधी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार में दलित छात्रों से बातचीत करने पहुंचे राहुल गांधी पर 2 केस दर्ज हो गया। एक केस बिना परमिशन के अंबेडकर छात्रावास में सभा करने और दूसरा निषेधाज्ञा तोड़ने को लेकर किया गया है।

bihar
राहुल गांधी पर बिहार में केस दर्ज
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिहार दौरे पर थे। बिहार में वो करीब 7 घंटे तक रहे उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गये। सबसे पहले वो दरभंगा गये जहां जिला  प्रशासन की परमिशन के बिना NSUI के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंबेडकर छात्रावास पहुंच गये। जहां करीब 15 मिनट तक दलित छात्रों को मंच से संबोधित किया। 


जबकि उन्हें अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम की इजाजत जिला प्रशासन ने नहीं दी थी। इसके जगह टाउन हॉल में कार्यक्रम की परमिशन दी गयी थी। इसके बावजूद राहुल गांधी ने अंबेडकर छात्रावास में सभा की। जिसके बाद राहुल गांधी पर 2 अलग-अलग केस दर्ज किया गया। वही  20 नामजद कांग्रेस नेता और 100 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी। बिना अनुमति कार्यक्रम करने के साथ-साथ निषेधाज्ञा तोड़ने का केस मजिस्ट्रेट के बयान पर दरभंगा में दर्ज किया गया। 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा के लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहुल गांधी सहित 20 नामजद कांग्रेस नेता के अलावे 100 अज्ञात के खिलाफ एक साथ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक केस BNS 163 (पुराना 144) निषेधाज्ञा तोड़ने के कारण मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम ने दर्ज कराई है। तो दूसरी प्राथमिकी बिना अनुमति अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में जबरन कार्यक्रम करने के कारण ज़िला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने दर्ज कराई गयी है। दरभंगा सदर के SDPO अमित कुमार और सदर SDM विकास कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें