ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का आंदोलन, 11 फरवरी को नहीं करेंगे काम

PATNA : बिहार के बिजली इंजीनियर और कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 11 फरवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे। हालांकि इस दौरान बिजली गुल नहीं होगी लेकिन सुबह 6 बजे से बिजली कर्मी कार्य बहिष्कार

निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का आंदोलन, 11 फरवरी को नहीं करेंगे काम
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के बिजली इंजीनियर और कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 11 फरवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे। हालांकि इस दौरान बिजली गुल नहीं होगी लेकिन सुबह 6 बजे से बिजली कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। यह कार्य बहिष्कार 24 घंटों के लिए होगा।


11 फरवरी को होने वाले कार्य बहिष्कार से पहले 10 फरवरी की शाम राज्य भर में बिजली कर्मी मशाल जुलूस भी निकालेंगे। बिहार पावर इंजीनियरिंग सर्विस एसोसिएशन पेसा और पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन पेजा ने निजीकरण के फैसले के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है।


11 फरवरी को होने वाले कार्य बहिष्कार के दौरान विद्युत कर्मी 33 केवी, 11 केवी, एलटी लाइन, फ्यूज कॉल, डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रांसफार्मर, पावर सब स्टेशन आदि में किसी तरह की गड़बड़ी को ठीक नहीं करेंगे। हालांकि विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं करने का फैसला एसोसिएशन ने किया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें