ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

एक मार्च से स्कूल खोलने के लिए सरकार ने तय की गाइडलाइन, पहली से पांचवी तक के स्कूल ऐसे खुलेंगे

PATNA : कोरोना काल के बाद पहली बार क्लास 1 से लेकर 5 तक की कक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो रही हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की तरफ से राज

एक मार्च से स्कूल खोलने के लिए सरकार ने तय की गाइडलाइन, पहली से पांचवी तक के स्कूल ऐसे खुलेंगे
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना काल के बाद पहली बार क्लास 1 से लेकर 5 तक की कक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो रही हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की तरफ से राज्य के सभी जिलों के डीएम और  डीईओ को गाइडलाइन भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग में स्कूल खोलने के लिए जो गाइडलाइन तय की गई है उसमें सबसे पहली और बड़ी शर्त 50 फीसदी बच्चों को ही एक दिन में बुलाने की अनुमति दी गई है


स्कूल आने वाले सभी बच्चों और शिक्षकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। सरकार की तरफ से जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमें स्कूल आने वाले बच्चों के अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जाएगा। केंद्र सरकार की एसओपी का पालन करते हुए स्कूलों में बच्चों को बुलाया गया है। बच्चे अल्टरनेट अटेंडेंस के तहत स्कूल जाएंगे। स्कूल परिसर में हैंड सैनिटाइजर और अन्य तरह के इंतजाम रहेंगे साथ ही साथ परिसर में जहां-तहां थूकने पर भी रोक रहेगी। 


इसके पहले 8 फरवरी से क्लास 6 से 8 तक की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। सरकार ने 4 जनवरी से क्लास 9 और उससे ऊपर 12 तक की कक्षाएं कोचिंग संस्थान और उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला किया। स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को खोलने के पहले मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य आपदा समूह की बैठक हुई थी जिसमें फैसले पर अंतिम मुहर लगाई गई। आपको बता दें कि कोरोना के कारण प्राइमरी सेक्शन के स्कूल 13 मार्च 2020 से ही बंद कर दिए गए थे और अब 1 मार्च से इन्हें खोला जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें