ब्रेकिंग
राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदराज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

नये ट्रैफिक नियम के विरोध में दिल्ली-NCR में आज ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, कैब-ऑटो भी नहीं चल रही

DELHI: नये ट्रैफिक नियम के विरोध में दिल्ली-NCR में आज ट्रांसपोर्टर्स की स्ट्राइक है. नये ट्रैफिक रूल्स से नाराज यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एक दिन के हड़ताल का आह्वान क

नये ट्रैफिक नियम के विरोध में दिल्ली-NCR में आज ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, कैब-ऑटो भी नहीं चल रही
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DELHI: नये ट्रैफिक नियम के विरोध में दिल्ली-NCR में आज ट्रांसपोर्टर्स की स्ट्राइक है. नये ट्रैफिक रूल्स से नाराज यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एक दिन के हड़ताल का आह्वान किया है. हड़ताल के कारण दिल्ली वासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल का आह्वान करने वाले संगठन यूएफटीए में ट्रक, बस, ऑटो, टेम्पो, मेक्सी कैब और टैक्सियों का दिल्ली, NCR में प्रतिनिधित्व करने वाले 41 यूनियन और संघ शामिल हैं. ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की यह स्ट्राइक नये मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ है. एसोसिएशन की मांग है कि मोटर वहीकल एक्ट 2019 संशोधन बिल में बढ़े हुए चालान की रकम को वापस लिया जाए. इसके साथ ही उनका विरोध इनकम टैक्स के एक्ट 44 AE को लेकर भी है, वहीं वाहन बीमा में पांच लाख रुपए तक ही इंश्योरेंस कंपनियों को पेमेंट करने के आदेश के खिलाफ भी यह चक्का जाम किया गया है. आपको बता दें कि नए मोटर व्हीकल एक्ट का देश भर के अलग-अलग राज्यों में विरोध हो रहा है. लोगों ने बढ़े हुए चालान का विरोध करते हुए इस एक्ट को वापस लेने की मांंग की है. हालांकि कई राज्यों ने चालान की राशि में कटौती भी कर दी है.  
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें