ब्रेकिंग
राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदराज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

सिक्का लूट कांड : बेउर के पूर्व थानाध्यक्ष सहित 7 के खिलाफ चार्जशीट, घूस लेकर अपराधियों को छोड़ा था

PATNA : पटना के बहुचर्चित सिक्का लूट कांड के अपराधियों को घूस लेकर छोड़ने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस ने बेउर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष प्रवेश भारती उ

सिक्का लूट कांड : बेउर के पूर्व थानाध्यक्ष सहित 7 के खिलाफ चार्जशीट, घूस लेकर अपराधियों को छोड़ा था
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA : पटना के बहुचर्चित सिक्का लूट कांड के अपराधियों को घूस लेकर छोड़ने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस ने बेउर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष प्रवेश भारती उनके अलावा पांच अन्य पुलिसकर्मी और थाने की गाड़ी चलाने वाले निजी चालक के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर किया है। पुलिस की तरफ से स्पेशल विजिलेंस कोर्ट के जज मधुकर कुमार के न्यायालय में चार्जशीट दायर किया गया है। आपको बता दें कि नौबतपुर सिक्का लूट कांड के अपराधियों ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इस बात का खुलासा किया था कि बेउर थाने की पेट्रोलिंग जिप्सी ने लूट के सिक्के ले जा रही एक वैन को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में सेटिंग के जरिए घूस की रकम लेकर पुलिस ने अपराधियों को छोड़ दिया था। अपराधियों के इस खुलासे के बाद पटना पुलिस में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में थानाध्यक्ष प्रवेश भारतीय समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। अब पुलिस ने इसी मामले में चार्जशीट दायर की है फुलवारी शरीफ के डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ चार्जशीट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। बेउर के पूर्व थाना अध्यक्ष प्रवेश भारती समेत दरोगा सुनील कुमार चौधरी, विनोद कुमार राय, पुलिसकर्मी कृष्ण मुरारी तिवारी, विरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार और प्राइवेट ड्राइवर सोनू कुमार का नाम भी चार सीट में शामिल है।
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें