ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

समस्तीपुर: बच्चा चोरी की घटनाओं को लोगों ने बनाया गुंडागर्दी का हथियार, रेलवे सर्वेक्षण का काम कर रहे दो इंजीनियरों को पीटा

SAMASTIPUR: सूबे में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. दरअसल ऐसी अफवाह को लोगों ने एक तरह से गुंडागर्दी का हथियार बना लिया है. जहां चाहे लोग बच्

समस्तीपुर: बच्चा चोरी की घटनाओं को लोगों ने बनाया गुंडागर्दी का हथियार, रेलवे सर्वेक्षण का काम कर रहे दो इंजीनियरों को पीटा
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
SAMASTIPUR: सूबे में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. दरअसल ऐसी अफवाह को लोगों ने एक तरह से गुंडागर्दी का हथियार बना लिया है. जहां चाहे लोग बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर लोगों की पिटाई करने लगते हैं और उनकी जान लेने पर उतारू हो जाते हैं. चाहे वो कोई सरकारी सेवक ही क्यों न हो. ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां उत्तराखंड के रहने वाले दो रेलवे के इंजीनियर मुन्नीचक- सरसौना गांव में रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वेक्षण का काम कर रहे थे कि इस बीच कुछ ग्रामीणों ने बच्चा चोर की अफवाह फैला दी. बस क्या था यह अफवाह सुनकर लोग दोनों इंजीनियरों पर टूट पड़े और दोनों की जमकर पिटाई कर दी. बाद में किसी तरह रेलवे के दोनों इंजीनियरों ने लोगों के चंगुल से अपनी जान बचाई. इस बीच दोनों ने ग्रामीणों को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन ग्रामीण उनकी बात सुनने को एकदम तैयार नहीं थे. ग्रामीणों ने दोनों इंजीनियरों के मोबाइल फोन भी छीन लिए. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया. पीड़ित इंजीनियर ने इस मामले में लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. समस्तीपुर से रमेश की रिपोर्ट
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें