ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी पटना में सड़क पर निकलने से पहले हो जाइए सावधान! पढ़ लीजिये यह जरुरी खबर..

PATNA: राजधानी पटना में अगर आप सड़क पर निकल रहे हैं तो पहले सावधान हो जाइए. जी हां नये ट्रैफिक नियमों के लागू होने के बाद अगर आप पटना की सड़क पर अपनी गाड़ी लेकर चल रहे हैं तो पहले इस

राजधानी पटना में सड़क पर निकलने से पहले हो जाइए सावधान! पढ़ लीजिये यह जरुरी खबर..
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA: राजधानी पटना में अगर आप सड़क पर निकल रहे हैं तो पहले सावधान हो जाइए. जी हां नये ट्रैफिक नियमों के लागू होने के बाद अगर आप पटना की सड़क पर अपनी गाड़ी लेकर चल रहे हैं तो पहले इस ख़बर को जरूर पढ़ लें. देशभर में नया मोटर व्हीकल कानून लागू होने के बाद राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. अगर आप ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करके एक गलती भी करते हैं तो हजारों का चूना लगवाने के लिए तैयार हो जाइए. पटना के हर इलाके में ट्रैफिक पुलिस गहन चेकिंग अभियान चला रही है. सघन वाहन जांच के लिए कमिश्नर आनंद किशोर खुद सड़क पर उतर गये हैं. हर ट्रैफिक प्वांइट पर टू व्हीलर और फोर व्हीलर चलाने वालों की टाइट चेकिंग हो रही है. इसी कड़ी में कारगिल चौक पर चेकिंग की गई. इस दौरान नियम तोड़ने पर कई लोगों के तगड़े चालान काटे गए हैं. कई बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भाग रहे हैं तो पुलिस उन्हें खदेड़ कर पकड़ रही है और भारी फाइन काट रही है. वहीं नये कानून के लागू होने के बाद पटना के पॉल्यूशन केंद्र पर भी मोटरसाइकिल और कार चालकों की लंबी कतार लग रही है. सभी अपनी-अपनी गाड़ियों के पेपर दुरूस्त कराने में जुटे हैं. जिन्होंने पहले कभी अपने गाड़ी का प्रदूषण जांच और इंश्योरेंस नहीं कराया है वो भी नये मोटर व्हीकल कानून के डर से अपने पेपर को जल्द से जल्द अपडेट करा रहे हैं. पटना से राजन सिंह के साथ गणेश सम्राट की रिपोर्ट
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें