ब्रेकिंग
इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गएइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए

सड़क पर उतरे नियोजित शिक्षक, गर्दनीबाग स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन, नीतीश सरकार पर लगाया अत्याचार करने का आरोप

PATNA: राज्य सरकार की मनाही के बाद भी नियोजित शिक्षक मानने को तैयार नहीं हैं. गर्दनीबाग धरना स्थल के बाहर सैकड़ों की संख्या में नियोजित शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं. नियोजित शिक्षकों ने

सड़क पर उतरे नियोजित शिक्षक, गर्दनीबाग स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन, नीतीश सरकार पर लगाया अत्याचार करने का आरोप
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA: राज्य सरकार की मनाही के बाद भी नियोजित शिक्षक मानने को तैयार नहीं हैं. गर्दनीबाग धरना स्थल के बाहर सैकड़ों की संख्या में नियोजित शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं. नियोजित शिक्षकों ने नीतीश सरकार पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है. गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाने की रोक के बावजूद स्टेडियम के बाहर ही सैकड़ों की संख्या में नियोजित शिक्षक डटे हैं. शिक्षकों ने नीतीश सरकार पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की है. नियोजित शिक्षकों ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें पहले गांधी मैदान में प्रदर्शन करने से रोका गया, अब प्रदर्शन की इजाजत मिलने के बाद भी उन्हें गर्दनीबाग धरना स्थल जाने से रोका जा रहा है. समान काम समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक लगातार हंगामा कर रहे हैं. वहीं पुलिस नियोजित शिक्षकों को लगातार वहां से हटने की चेतावनी दे रही है. बावजूद इसके शिक्षक वहां से हटने को तैयार नहीं हैं. वहीं शिक्षकों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें