PATNA: पिछले दिनों राज्य सरकार ने सूखे से प्रभावित परिवारों को राहत देने की घोषणा की थी. सरकार ने अब इस घोषणा पर कार्रवाई करनी शुरु कर दी है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूखा प्रभावित परिवारों को मिलने वाली राशि के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
सूखा प्रभावित परिवारों को यह सरकारी सहायता राशि अब 48 घंटों के अंदर उनके खाते में डीबीटी योजना के तहत ट्रांसफर कर दी जाएगी. बता दें कि पिछले कैबिनेट की बैठक में सरकार ने सूखा प्रभावित परिवारों को 3-3 हजार रुपए सहायता राशि देने का फैसला किया था.
दरअसल मध्य बिहार के कई इलाके सूखे से प्रभावित हैं और बारिश नहीं होने के चलते इन इलाकों में किसान धान की फसल नहीं लगा पाए हैं, और जिन किसानों ने धान की फसल लगायी भी है उनकी फसल भी सूख रही है. इसी हालात को देख सरकार ने सूखा प्रभावित परिवारों का आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है.
सूखा प्रभावित परिवारों को मिलने लगी 3-3 हजार रुपए की राहत राशि, 48 घंटों में डीबीटी के तहत खाते में ट्रासंफर होगा पैसा
PATNA: पिछले दिनों राज्य सरकार ने सूखे से प्रभावित परिवारों को राहत देने की घोषणा की थी. सरकार ने अब इस घोषणा पर कार्रवाई करनी शुरु कर दी है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न





